रामपुर: नवाब जुल्फिकार अली हॉकी स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में ओपन स्टेट सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए 6 मैच
Rampur, Rampur | Mar 23, 2025 नवाब जुल्फिकार अली स्पोर्ट कांप्लेक्स में ओपन स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता की दूसरे दिन 6 मैच खेले जिला क्रीङा अधिकारी संतोष कुमार ने रविवार की शाम 5:30 बजे मीडिया को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा गोरखपुर ने रायबरेली, मुजफ्फरनगर ने गाजीपुर के करमपुर, बिजनौर ने सहारनपुर, हरदोई ने रामपुर, गोरखपुर ने शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर ने बनारस को हरा कर विजय हासिल की है।