बाड़मेर: डॉ सत्य प्रकाश कस्वां होंगे बाड़मेर के नए अतिरिक्त जिला कलेक्टर
Barmer, Barmer | Feb 23, 2024 राजस्थान सरकार ने एक साथ 396 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है ।इसमें बाड़मेर जिले में 7 आरएएस अधिकारी नए आए हैं,वही तीन आरएएस अधिकारियों का तबादला अन्य जिलों में किया गया है। बाड़मेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर के पद पर डॉ सत्य प्रकाश कस्वां को लगाया गया है। बाड़मेर के एसडीएम पद पर समुद्र सिंह भाटी को लगाया गया है ।