कैलारस अस्पताल में परिजनो के द्वारा घायलो को लाए। बताया यह सभी नवलपुर से कैलारस आए थे, इसी दौरान ई- रिक्शा अनाज मंडी गेट के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे मासूम सहित 3 महिलाएं घायल हुई है। घायलो को ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया, दुर्घटना घायल सभी का इलाज कैलारस अस्पताल में किया जा रहा है। घटना 20 जनवरी दोपहर 3:00 से 4:00 के बीच की है।