पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा इस वर्ष भी पन्ना नेचर कैंप का आयोजन आगामी 2 नवंबर से 22 फरवरी तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। टाइगर रिजर्व पन्ना और WWF India के संयुक्त तत्वावधान में इस नेचर कैंप 2025-26 का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता अभियान को क्रियान्वित करना है।