अगिआंव: गड़हनी अगियांव रोड में अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार बुरी तरह जख़्मी
गड़हनी अगियांव रोड में लाहरपा के पास अज्ञात वाहन के ठोकर मारने से एक बाइक सवार बुरी तरह जख़्मी हो गया। जख़्मी कोईलवर के जमालपुर निवासी कौशल कुमार राय है। जख़्मी को रास्ते मे आ रहे अगियांव बीडीओ मुकेश कुमार ने एम्बुलेंस बुलाकर ईलाज के लिये अगियांव पीएचसी भेजवाया। ज़ख्मी अगियांव किसी काम से जा रहा था।