रनगांव में रविदास मंदिर के पास शनिवार को शाम करीब 6 बजे दो बाइकों में टक्कर हो जाने से एक बाइक सवार घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल बाइक चालक की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।