पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपारा बिरौली मार्ग पर बुधवार की रात लगभग 9:00 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।गनीमत रही स्कॉर्पियो गाड़ी पलटने से कोई जनहानि नहीं हुई। बड़ा हादसा होने से बार-बार टला है। इसी दौरान जब गाड़ी पलटने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया।