सतना के धवारी इलाके में शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे उसवक्त सनसनी फ़ैल गई जब हितेश शुक्ला नाम के युवक ने दिन दहाड़े एक युवक पर गोली चला दी,घायल युवक की पहचान खूथी निवासी शाहनवाज खान के रूप में हुई है,जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,पुलिस ने बताया कि डाक्टरों ने घायल युवक के पेट में लगी गोली निकाल कर उसे रीवा रेफर कर दिया है।