जमुआ प्रखंड मुख्यालय सहित आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार रात 9 बजे से दीपावली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।इस बार जमुआ की गलियाँ और घर विदेशी झालरों की रोशनी से जगमगाते नजर आए।