बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत की मजबूत नींव बताते हुए राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने प्रेस वार्ता की
केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बांसवाड़ा कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार दोपहर 2 बजे राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें विकास और विरासत दोनों पर समान रूप से जोर दिया गया है।