नवादा: वेलाटाड़ गांव में पति-पत्नी में हुआ विवाद, पत्नी ने गुस्से में आकर खाई कीटनाशक दवा; सदर अस्पताल में भर्ती
Nawada, Nawada | Mar 30, 2024 वेलाटाड़ गांव में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साई पत्नी घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। महिला की पहचान रंजू देवी के रूप में की गई है।