छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी लगभग 15 हजार पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।