बेगूसराय: बेगूसराय के रामदीरी महाजी टोला में आग लगने से कई घर और मवेशी जलकर खाक
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर आग ने भारी तबाही मचाई है। मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी टोला में भीषण अगलगी की घटना में कई घर जलकर राख हो गए, जबकि एक दर्जन से अधिक मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।