चान्दन: ठाकुर मुर्मू हत्याकांड: मुख्य आरोपी को आनंदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बांका जेल भेजा
Chanan, Banka | Sep 18, 2025 आनंदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के मथुरिया सिमराटांड़ गांव निवासी ठाकुर मुर्मू हत्याकांड के मुख्य आरोपी विनोद हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी देवघर जिला के करौं थाना क्षेत्र अंतर्गत काठमुर्खी गांव से की गयी। गुरुवार शाम करीब चार बजे गिरफ्तार विनोद हेम्ब्रम को बांका जेल भेज दिया गया।