बीना: संपत्ति कर, जलकर व अन्य उपभोक्ता प्रभार में 31 मार्च तक छूट जारी, अवकाश के दिन भी नगर पालिका में लगी उपभोक्ताओं की भीड़
Bina, Sagar | Mar 28, 2026 नगर पालिका परिषद में आज शनिवार को भी उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। ओर अवकाश के दिन भी कर्मचारी ड्यूटी पर नजर आए ।क्योंकि 31 मार्च तक संपत्ति कर, जलकर और अन्य उपभोक्ता प्रभारों पर नेशनल लोक अदालत की छूट जारी है। दरअसल, नेशनल लोक अदालत में दी जा रही अधिभार पर आकर्षक छूट को शासन के निर्देश पर 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है।