सिकराय: बड़ियाल कलां में महापंचायत, पंचायत समिति नहीं बनाने का विरोध, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे जाम करने की चेतावनी दी
Sikrai, Dausa | Nov 27, 2025 बांदीकुई के बड़ियाल कलां में गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम 4बजे तक एक महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें बांदीकुई क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को पंचायत समिति बैजूपाड़ा में जोड़ने और बड़ियाल कलां को नई पंचायत समिति नहीं बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार पर आंखें मूंदकर परिसीमन करने का आरोप लगाया