उन्नाव: मेहरवानखेड़ा में किसान की सर्पदंश से हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया
Unnao, Unnao | Sep 16, 2025 माखी थाना क्षेत्र के मेहरवानखेड़ा में किसान की सर्पदंश से मौत हो गयी है। गांव निवासी किसान मंशालाल उम्र 60 वर्ष जानवरो के लिए चारा बना रहा था तभी सोमवार शाम करीब 06 बजे सांप ने काट लिया है। जिसके बाद किसान की मौत हो गयी है। मृतक के चार बच्चे है जिनमे 03 लड़की और एक लड़का है। शव पोस्टमार्टम हाउस लाया गया जहाँ परिजन ने मंगलवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी है।