गुरुवार को जशपुर शहर के रणजीता स्टेडियम में जिले भर के ग्राम पटेल अपनी समस्याओं को लेकर एकजुट हुए। पीढ़ियों से गांव के राजस्व, सामाजिक और आर्थिक कार्यों में योगदान देने वाले पटेलों ने सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि सालाना 3 हजार रुपये में परिवार का गुजारा करना संभव नहीं है। गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में शामिल