कोटर के खम्हरिया गांव के कुएं की जगत में बैठकर विपिन चौधरी अपने दोस्तों से बात कर रहा था । बात करते करते विपिन कुएं में गिर गया । दोस्तो ने परिजनों को खबर की, परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर विपिन को कुएं से निकाल लिया । विपिन को सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस सोमवार की रात 10 बजे शव मर्चुरी शिफ्ट कर दिया है ।