कानपुर में किन्नर और उसके भाई की हत्या कर भागे आरोपी ने सतना के एक होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या
उप्र. के कानपुर मे डबल मर्डर कर फरार हुए आरोपी ने सतना के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । आरोपी कानपुर मे एक किन्नर व उसके भाई की हत्या कर भागकर सतना आ गया । आरोपी ने सेमरिया चौक के होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस होटल के कमरे के दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे मे ले लिया । जांच के बाद सोमवार रात 930 बजे शव मर्चुरी शिफ्ट कर दिया है ।