बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में बाइक पर जा रहे युवक को दबंगों ने जमकर पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में बाइक पर जा रहे युवक को दबंगों द्वारा जमकर बेरहमी से पीटा गया है। युवक ने दबंगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देखकर मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि दबंगों द्वारा उसके ऊपर धारदार हथियार व लाठी डंडों से हमला किया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दि है।