हरदोई: जनपद न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Hardoi, Hardoi | Jun 3, 2024 सोमवार जनपद न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को मुख्यालय व समस्त तहसीलो में 13 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करेगा। आमजनमानस से अपील की कि 13 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादो का निस्तारण कराए।