हरदोई: रसखान प्रेक्षागृह में प्रेक्षक बिलग्राम, मल्लावां एवं सांडी की उपस्थिति में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न
Hardoi, Hardoi | Jun 3, 2024 सोमवार 1 बजे रसखान प्रेक्षागृह में प्रेक्षक बिलग्राम-मल्लावां व सांडी टी वाई भट्ट की उपस्थिति व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद के निर्देशन में मतगणना कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कार्मिकों को ईवीएम से मतगणना की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना के दौरान पूरी सावधानी रखें। सभी लोग पूरी टीम भावना से कार्य करें।