अमरोहा: गांव मिलक पापडी में शॉर्ट सर्किट से कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Amroha, Amroha | Jun 22, 2025 बीती शनिवार की रात किसी समय अमरोहा के देहात थाना क्षेत्र के गांव मिलक पापड़ी मैं फेजर अली पुत्र फैयाज अली की कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी, जिससे फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची