नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के भतौड़िया पंचायत के बिहारीपुर स्थित अक्षय क्रीड़ा स्थल मैदान पर खेले गए उद्घाटन मैच में भतौड़िया की टीम ने पुरानीसराय टीम को 38 रनों से हराकर पहले मैच में जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भतौड़िया की टीम ने निर्धारित 15 ओवर के लक्ष्य में सात विकेट के नुकसान पर केवल 164 रन ही बना पाई।