सिमडेगा में बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए सत्य साई सेवा समिति कोचेडेगा द्वारा बुधवार को 2:00 बजे किनकेल में बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया ।मौके पर बताया गया कि प्रशासन की ओर से अब तक सहयोग नहीं मिल पाया है और उनके द्वारा जो सहयोग मिल रहा है यह बहुत बड़ी बात है। मौके पर समिति का आभार व्यक्त किया गया।