पंचमंदिर के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मंगलवार की रात 09:00 बजे मौत हो गई। मृतक की पहचान शांतिनगर निवासी टिंकू कुमार सिन्हा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई और शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां रात ज्यादा होने की वजह से बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।