शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र में स्थित मां प्रभावेश्वरी देवी मंदिर में दान पेटी से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों ने बेरछा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है ।