चूरू के सैनिक बस्ती स्थित पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर बुधवार को जी रामजी योजना को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि जी रामजी योजना के माध्यम से गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से लाई गई है।