मिर्ज़ापुर: राष्ट्रवादी मंच ने नगर की चौबेटोला में रामटेक पर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
नगर क्षेत्र की चौबे टोला स्थित रामटेक पर राष्ट्रवादी मंच द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की आतंकवादी हमले में मौत कहीं ना कहीं संदेह के घेरे में है। सुरक्षा में चूक है। इसकी निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए।