ओरमांझी: ओरमांझी में 22 हाथियों का झुंड पहुंचा, दो घर तोड़े
प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में 22 हाथियों का झुंड पहुंचने से लोगों में दहशत का माहौल है। हाथियों ने चंद्रा के बहेराखुटा गांव में नाथू उरांव और सुनील उरांव के घरों को तोड़ दिया। वहीं कई किसानों के धान की फसल खाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर दिया। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम बुढ़मू से हाथियों को भगाने वाले दस्ते को लेकर मौके पर पहुंच भागने में जुटे।