सदर थाना क्षेत्र के प्रान्हेड़ा गांव में रविवार को एक विवाहित महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई।रविवार दोपहर 2 बजे मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।महिला बाक्या सागर तालाब में कपड़े धोने और नहाने गई थी,जहां पैर फिसलने से यह हादसा हुआ।मामले की जांच उपखंड अधिकारी द्वारा की जाएगी।