मंदसौर: मंदसौर के शुक्ला चौक में खाद्य अधिकारी ने श्री नानक दूध भंडार पर की जांच, एक व्यक्ति की शिकायत पर पहुंचे
मंदसौर। शहर के प्रतिष्ठित श्री नानक दूध भंडार पर उस समय हड़कंप मच गया जब घी में मिलावट की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पहुची। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने दुकान से घी खरीदा था, लेकिन जब वह घी घर लेकर गया तो भीषण गर्मी के बावजूद वह जम गया। घी की गुणवत्ता पर संदेह जताते हुए शिकायतकर्ता ने तुरंत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया।