बिंदकी: खानपुर कदीम गांव में तीन घरों से नगदी व जेवर सहित कई लाख रुपए की संपत्ति चोरी, पुलिस ने सूचना पर शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत खानपुर कदीम गांव में शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात को तीन घरों में चोरी हुई। जिसमें चोर नगदी व जेवर सहित कई लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह लगभग 6:00 बजे चोरियों की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। चोरी की घटनाओं की जानकारी होने पर सीओ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया।