रामगढ़ जिला अंतर्गत कुंदरु कला में गुरुवार को 2:00 बजे दिन में दामोदर नदी के तट पर बगलामुखी धाम पर 15 जनवरी को मकर संक्रांति टुसू मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां पर 50000 से अधिक महिला पुरुष युवक युवतियों पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मांडू विधायक तिवारी महतो उपस्थित हुए