जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के भनगांव पंचायत के जयरामडीह टोला में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक घटना घटी।एक जंगली हाथी ने एक ग्रामीण को सूंड से पटककर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति हाथी को देखने गया था, तभी हाथी ने अचानक हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में आतंक और शोक का माहौल है। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।