नरसिंहपुर: भैसा पाला निवासी युवक ने घर पर जहरीली दवा का सेवन किया, अस्पताल में भर्ती
स्टेशनगंज थाना के सिंहपुर चौकी अंतर्गत भैसा पाल निवासी सूरज मेहरा पिता रतन मेहरा उम्र 24 वर्ष ने आज बुधवार लगभग 3 बजे घर में जहरीली दवा का सेवन कर लिया था वही परिजनों को सूचना मिलने पर परिजन उसे निजी वाहन से उपचार के लिए नरसिंहपुर जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर के द्वारा युवक का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।