नवादा: गोसाई विगहा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Nawada, Nawada | May 19, 2025 सोमवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई थी नवादा नगर थाना क्षेत्र के गोसाई विगहा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया है। जख्मी युवक को नवादा की सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि बिट्टू कुमार ओहारी गांव की ओर से आ रहे थे।