बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे उत्साह के साथ की जाती है। जगह-जगह चौक चौराहा गली मोहल्ले में सरस्वती पूजा को अररिया के लोग वर्षों से धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। पूर्व के दिनों में सिर्फ मिट्टी की बनी मूर्तियां पंडालों में लगती थी, लेकिन बदलते दौर में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां लोगों को पसंद आ रहा है।