परिहार: मच्छपकौनी गांव में विवाह में बाजा बजाने को लेकर विवाद में सात लोग जख्मी, केस दर्ज, दो गिरफ्तार
मच्छपकौनी गांव में विवाह में बाजा बजाने को लेकर विवाद में सात लोग जख्मी, केस दर्ज, दो गिरफ्तार। बरात में बाजा बजाने से आक्रोशित लोगों ने बराती एवं सराती पक्ष के ऊपर लाठी, डंडा, तलवार, रड आदि से लैस होकर हमला कर दिया। घायलों में गंगा राम, राजू कुमार राम, जय नारायण गुप्ता, मुनीलाल राम, योगेंद्र राम, इंद्रेश राम एवं कुंदन राम के नाम शामिल हैं।