बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के युवक ने पिता के सगे भाई पर हत्या का आरोप लगाया, एसएसपी बरेली से की शिकायत
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने एसएसपी बरेली कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसने अपने पिता के सगे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना पुलिस को मामले में कार्यवाही न करने का आरोप लगाया गया है। पूरा मामले में पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।