असम के घोड़ामारी, तेज़पुर और सोनीतपुर में आदिवासी संगठनों व छात्र यूनियन के साथ बैठक में कांग्रेस ने भाजपा पर आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और आर्थिक स्थिति को कमजोर करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा आदिवासियों को राजनीति से दूर रखना चाहती है। कांग्रेस ने आदिवासी अधिकारों की रक्षा और असम चुनाव में जीत का दावा किया।