पडरौना: कुशीनगर में 'पुलिस मित्र' पहल की शुरुआत, डोल मेला और जुलूस अब होंगे और अधिक सुरक्षित, एसएसपी ने लोगों से की अपील
कुशीनगर पारंपरिक डोल मेला, शोभा यात्राओं और जुलूसों को शांति, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था के साथ संपन्नiba कराने के लिए एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने एक नई पहल "पुलिस मित्र" की शुरुआत की है। इस पहल का मकसद है— सामुदायिक सहयोग से त्योहार और सांस्कृतिक आयोजनों को पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना। स्थानीय पुलिस मित्र पुलिस को सहयोग प्रदान करेंगें।