रमजान के पवित्र महीने में फाजिल टोला बोरियो निवासी 13 वर्षीय आहिल हुसैन लगातार रोजा रखकर लोगों को प्रेरणा दे रहा है। शनिवार को आहिल के पिता जहांगीर आलम ने बताया कि उसका बेटा आहिल अब तक लगातार 24 रोजे रख चुका है और आगे भी रोजा रखने का फैसला लिया है। वहीं आहिल ने बताया कि उसे रोजा रखने में कोई परेशानी नहीं होती है। उसने लोगों के लिए अमन चैन की दुआ की है।