लोहरदगा: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप, बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में सरकार गूंगी बहरी है
लोहरदगा नगर भवन में भाजपा द्वारा गुरुवार दोपहर 2:30 बजे आयोजित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान सह संगोष्ठी कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने दीप प्रज्वलित कर किया. इससे पूर्व डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।