लोहरदगा: ग्रामीणों को पानी नहीं, अफसर चैन से: सांसद निजी सहायक आलोक साहू ने कहा जांच हो व दोषियों पर कार्रवाई #jansamasya
लोहरदगा जिले के पतरातू और निगनी गांवों में नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। इस मुद्दे पर सांसद सुखदेव भगत को अवगत कराए जाने के बाद, उन्होंने अपने निजी सहायक आलोक कुमार साहू को बुधवार, शाम 4 बजे के करीब निरीक्षण किया। श्री साहू ने पतरातू और निगनी गांव का दौरा किया और वहां की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।