नौहट्टा: महाशिवरात्रि पर नौहट्टा में उमड़ा आस्था का सैलाब, सोन नदी के बीच दसशीशानाथ महादेव के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु
रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सोन नदी के बीच स्थित प्रसिद्ध दसशीशानाथ महादेव शिवलिंग के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बिहार और झारखंड से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु नदी पार कर शिवलिंग तक पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हर-हर महादेव के जय