शेरघाटी: मुखिया ने फीता काटकर वासुदेव होटल एंड रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन
Sherghati, Gaya | Mar 14, 2026 बाँके बाजार प्रखंड के बालासोत भरारी स्थान में शनिवार को वासुदेव होटल एंड रेस्टोरेंट का उद्घाटन बिहरगाईं पंचायत के मुखिया अनवर हुसैन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद रही। इस मौके पर होटल के संचालक रौशन कुमार ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस होटल की शुरुआत की गई है।