औरैया: अब आवारा गौवंशों को सड़कों पर घूमते पाया गया तो बीडीओ व ईओ के खिलाफ होगी कार्रवाई, बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
ककोर मुख्यालय पर बुधवार की दोपहर तीन बजे जिलाधिकारी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में मीटिंग के माध्यम से कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधितों को निर्देशित किया। कहा कि आवारा घूम रहे गौवंशों के संवर्धन हेतु शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में खंड विकास अधिकारी व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत यह सुनिश्चित करे