मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बंसिया में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक व सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की गई।